NDA के बैठक में सीएम नीतीश का बड़ा बयान, ‘अगली बार विपक्ष के लिए नहीं रखेंगे कोई गुंजाईश’

नई दिल्ली: नई दिल्ली के पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के प्रस्ताव पर राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू, और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना समर्थन दिया।

नीतीश कुमार ने अपने समर्थन भाषण में कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले दस वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं और मैं चाहता कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा के लिए नरेंद्र मोदी के साथ हूं और रहूँगा और वादा करता हूं कि अगले चुनाव में हम सब को हराएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश की सेवा की और जो थोड़ा बहुत बचा है वह सब भी पूरा करेंगे।

हम लोग सब दिन इनके साथ रहेंगे। इस बार कुछ लोग जो इधर उधर जीत गया है अगली बार सब हारेगा। ये लोग बिना मतलब का बात बोलता है, कोई काम नहीं किया। आपने देश का इतना सेवा किया है और इस बार जब मौका मिला है तो अगली बार उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रहेगा। देश बहुत आगे जायेगा और साथ में बिहार भी का भी विकास होगा। आप जो चाहेंगे वह सब अच्छे से होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि शपथग्रहण आज ही हो जाए तो बेहतर हो। काम जितना जल्दी शुरू हो जाए उतना अधिक फायदा होगा देश का। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

NDA संसदीय दल की बैठक आज, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा समर्थन पत्र

https://youtube.com/22scope

NDA NDA NDA

NDA

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...