Best GPS in Jharkhand
Advertisment

JDU नेता के सी त्यागी ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘नीतीश…’

पटना: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अब एनडीए के सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सहयोगी दलों का समर्थन पत्र सौंपा और राष्ट्रपति ने भी उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। अब कैबिनेट में दलों की हिस्सेदारी को लेकर कवायद तेज है और उम्मीद है कि आज शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी फाइनल कर लिए जाएंगे।

इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने एक बड़ा बयान दिया है। के सी त्यागी ने बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन ने प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की नींव नीतीश कुमार ने रखी थी और उनकी ही अनदेखी होने लगी जिसके बाद उन्होंने इंडिया गठबंधन को छोड़ दिया। अब नीतीश कुमार पार्टी के साथ ही भाजपा और एनडीए के साथ हैं और रहेंगे।

India Alliance की बिहार में हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेवार, कहा…

https://youtube.com/22scope

JDU JDU

JDU

Highlights

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...