काम के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से एक मजदूर की मौत

नरकटियागंज : खबर नरकटियागंज से हैं जहां शनिवार की सुबह दो मंजिला इमारत पर कार्य कर रहे एक मजदूर का हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग एसएसबी कैंप के समीप की है मृत मजदूर की पहचान बजड़ा बैरिया गांव निवासी सुग्रीम राम के 32 वर्षीय पुत्र भुखल राम उर्फ भुआल राम के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि कृषि बाजार रोड निवासी प्रह्लाद साह का एसएसबी कैंप के समीप नवनिर्मित मकान के दो मंजिला इमारत पर छत ढुलाई का कार्य होने वाला था। जहां भूखल राम धूमनगर के पथल नामक ठेकेदार व अपने अन्य मजदूर साथी के साथ वहा कार्य कर रहा था।

मजदूरों ने मकान मालिक से हाई टेंशन तार को हटाने को कहा लेकिन मकान मालिक द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। बगैर सेफ्टी का ही काम कराया जाने लगा काम करने के दौरान ही भूखल हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में साथ कार्य कर रहे मजदूर साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने मृत मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि मृतक की एक ढ़ाई साल की पुत्री है और उसकी पत्नी पेट से है एक दो दिनों मे उसके बच्चे की पैदाइश होने वाली है।

यह भी पढ़े : प्रखंड सभागार में विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की हुई बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...