Advertisement
Advertisement
Advertisement

डायल-112 बाइक को DSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नालंदा : आम जनों को लगातार मिल रही सुरक्षा व सहयोग को देखते हुए बिहार पुलिस द्वारा डायल-112 सेवा का विस्तार करते हुए इसके अंतर्गत बाइक सेवा की शुरुआत की गई है। जो सूचना मिलने पर तंग गलियों तक तय समय में आसानी से पहुंच सके। नालंदा पुलिस को इस तरह के 20 बाइक मुख्यालय से दिया गया है। रविवार पुलिस लाइन से सदर डीएसपी नुरुल हक ने हरी झंडी दिखाकर व को बाइक को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

इस मौके पर उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस के द्वारा डायल-112 सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार में डायल-112 के अंतर्गत बाइक सेवा भी आरंभ की गई है। नालंदा जिला में इस तरह की 20 बाइक को 24×7 आरंभ किया गया है। जिले के बिहारशरीफ क्षेत्र के तीनों थाना राजगीर, हरनौत, पावापुरी और नालंदा आदि थानों में डायल-112 की बाइक आज से कार्य करेगी। पहले से 45 चार पहिया वाहन डायल-112 के अंर्तगत जिले में कार्यरत हैं। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इनकी सबसे बड़ी जवाबदेही यह है कि सूचना मिलने के 20 मिनट में पीड़ित तक पहुंच कर मदद करनी है।

यह भी पढ़े : नवनिर्मित मकान में पेंट कर रहे किशोर की दूसरे माले से गिरकर हुई मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...