Advertisment

नवनिर्मित मकान में पेंट कर रहे किशोर की दूसरे माले से गिरकर हुई मौत

नालंदा : नूरसराय थाना इलाके के दहपर गांव में नवनिर्मित मकान में दीवार पेंट कर रहे किशोर की दूसरे माले से गिरकर मौत हो गई। मृतक किशोर नदीऔना गांव निवासी संजय पासवान का 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। परिजन ने बताया कि दहपर गांव में नवनिर्मित मकान बन रहा है। मजदूर दीवार पेंट करने के लिए बांस की सीढ़ी बनाया था। दोपहर में उसी के सहारे दूसरे माले पर चढ़ कर वह दीवार पेंट करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और जमीन पर गिर पड़ा।

आपको बता दें कि आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर आए यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अस्पताल से लेकर चल गए। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मवेशी चरा रहे युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...