70 साल के बुजुर्ग दंपति की हत्या, पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके भागे अपराधी

बांका : बांका के बेलहर में एक बुजुर्ग दंपति को सोये हुए अवस्था में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया गया है। बताया जाता है की गर्मी के कारण घर के बरामदा पर दोनो पति-पत्नी सोये थे। घटना शनिवार रात्रि का बताया जा रहा है।बांका में कुल्हाड़ी से काटकर एक पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दिया गया है। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है। घटना बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के सूर्यकना बेलड़ीहा गांव की है जहां एक दंपति की घर के आंगन में ही सोए हुए थे सोये हुए अवस्था में ही हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके सर काट दिया गया है। बेलहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

आपको बता दें कि दंपति की हत्या के बाद बेलडिहिया गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृत दंपत्ति की पहचान ब्रह्मदेव सिंह एवं उनकी पत्नी सुबहला देवी के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को घर के आंगन में ही चौकी लगाकर दोनों सो रहे थे। लेकिन सुबह काफी देर तक जब उनका घर नहीं खुला तो उनके पुत्र की चिंता बढ़ गई। दंपति के पुत्र के द्वारा बार-बार फोन किए जाने पर भी जब फोन नहीं रीसिव हुआ तो गांव के लोगों को जानकारी दी गई। गांव के लोग पहुंचे तो घर बंद पाया गया तब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंचकर छत पर चढ़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दोनों के शव अपने ही बिस्तर पर पड़े हुए थे।

मृतक दंपति के पुत्र शैलेंद्र सिंह किशनगंज में रेलवे में नौकरी करता हैं। मृत ब्रह्मदेव सिंह भवन निर्माण विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते थे। लोग बताते हैं कि ब्रह्मदेव सिंह रिटायर होने के बाद घर पर रहकर ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे। इधर, हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। बेलहर थाना अध्यक्ष ने बताया की हत्या की छानबीन शुरू कर दिया गाया है, जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गाया है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े : पैतृक संपत्ति के बंटबारा के दौरान चचेरे भाई ने गोली मारकर किया जख्मी, भागलपुर रेफर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...