सतीश दुबे को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

बगहा : राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगहा-1 के एनएच- 727 सिनेमा चौक पर जमकर आतिशबाजी किया। ढोल नगाड़े बजाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किए। मौका था चंपारण के लाल सतीश चंद्र दुबे का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अपने खुशी का इजहार किया। घंटों पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद और सतीश चंद्र दुबे जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वर्षो बाद हम कार्यकर्ताओ की मुरीद पुरी हुई है। स्व. केदार पांडेय के बाद पहली बार कोई नेता इस जिले से मंत्री बनाया गया है। जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण कार्यकर्त्ता को केंद्रीय मंत्री बनाकर सभी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल ने सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनाए जाने को उनकी कड़ी मेहनत, पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओ के प्रति समर्पण बताया है।

यह भी पढ़े : भाजपा IT सेल के प्रदेश सह संयोजक ने सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनने पर दी बधाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...