Shocking : सात फेरे लेने के पहले दुल्हन ने जहर खाया ,मौत

चतरा:  सात फेरों की तैयारी चल रही थी। तभी घर में कोहराम मच गया।किसी ने बराती पक्ष को आकर बताया कि दुल्हन ने जहर खा लिया है। खबर सुनकर दूल्हा समेत सभी बराती सकते में आ गए।

शादी का माहौल अचानक शोक में तब्दील हो गया। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर टंडवा गांव की रविवार रात्रि लगभग एक बजे की बताई जा रही है।

दुल्हन ने जहर खाया –

बीगा उरांव की पुत्री प्रमीला कच्छप (18) ने शादी के ठीक पहले जहर खा लिया लिया और मौत को गले लगा लिया। बरात चंदवा से आई थी।

युवती की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। गांव वालों – का कहना है कि प्रमिला अभी पढ़ना । चाहती थी। लेकिन हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उम्र के हिसाब से ब बच्चों की शादी कर दी जाए।

लड़की व के पिता बीगा उरांव का रो-रो कर – बुरा हाल है। प्रतापपुर पुलिस घटना । स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। थाना में प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया ।

कि यह मामला आत्महत्या का है। लड़की ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...