Gaya में दबंग कर रहे हैं जमीन पर अवैध कब्ज़ा, सीओ से लगाई गुहार

गया: गया में जबरन जमीन पर कब्ज़ा करने का एक मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी मोहल्ला निवासी सुरेश पासवान ने कुछ लोगों पर जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि कटारी मौजा में साढ़े 22 डिसमिल का एक जमीन है।

यह जमीन मेरे पिता जी ने वर्ष 1977 में ख़रीदा था जिसका अंचल से रसीद भी कट रहा है। उन्होंने बताया कि गया के रामपुर थाना क्षेत्र के वाइट हाउस कंपाउंड रोड नंबर 5 निवासी मोहम्मद फकरुद्दीन, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद अबूजैसईद नसीम अहमद, मोहम्मद सिद्दीकी अवैध रूप से कब्ज़ा कर चहारदीवारी का निर्माण करवा रहे हैं।

उनसे पूछने पर उनलोगों ने एक फर्जी पावर ऑफ़ अटॉर्नी दिखाया जो कि गलत है। पीड़ित ने मामले में सीओ से मामले की जांच करने और फर्जी चहारदीवारी निर्माण कार्य को रुकवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दबंगों को जब निर्माण के लिए मना किया तो वे जाति सूचक गाली गलौज करते हैं और धमकी देते हैं कि झूठे केस में फंसा देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए खाने के लिए यह जमीन एक मात्र जरिया है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में पुलिस ने मजदूरों की पिटाई की, महिला समेत कई घायल

Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Saffrn

Trending News

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...

Breaking: अरगड्डा चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कई...

Ramgarh: रामगढ़ के नईसराय- गिद्दी ए मुख्य सड़क के अरगड्डा चेक पोस्ट के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर ने दो बाइक को टक्कर मारते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img