आम के गोदाम में लगी आग, 4 लाख से ऊपर का हुआ नुकसान

गया : शहर के केदारनाथ मार्केट के पीछे फल मंडी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। इससे सब्जी मंडी और फल मंडी में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के अंदर से तेज धुआं निकल रहा था। साथ ही में बदबू भी निकल रही थी। आग लगने से लाखों रुपए के आम बर्बाद हो गए। बताया जा रहा कि चार लाख रुपए से अधिक के आम और कैरेट जल गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा सकी। इस घटना में किसी के हताहत होम की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह बीड़ी या सिगरेट का फेंका जाना है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष छठ पूजा के दौरान भी सब्जी मंडी में आग लग गई थी। उस समय भी आग लगने का कारण बीड़ी सिगरेट का फेंका जाना ही सामने आया था। फायर अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि गोदाम के मालिक संजय कुमार की ओर से सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर कर्मियों को मौके के लिए रवाना किया गया। फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वहीं संजय कुमार ने बताया कि मार्केट की छत्त पर नशा करने वालों का आना जाना बना रहता है। वे छत्त पर बैठकर हर प्रकार का नशा करते हैं। उन्हीं लोगों ने गोदाम में बीड़ी सिगरेट या फिर माचिस की तिल्ली फेंकी होगी जिसकी वजह से आग की घटना गोदाम में हुई। उन्होंने बताया कि आग लगने से चार लाख से अधिक के कैरेट बर्बाद हो गए हैं। कैरेट में रखे पड़े आम भी भारी मात्रा में जल गए हैं। गनीमत यह रही कि दोपहर होने की वजह से गोदाम के अंदर कोई नहीं था। नहीं तो माल के साथ-साथ जान का भी नुकसान उठाना पड़ता।

यह भी पढ़े : नगर प्रखंड के उपप्रमुख बने सतीश पटेल, सदर अनुमंडल कार्यालय में दिलाई गई शपथ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...