ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 2 घायल

सुपौल : सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज बाजार में एनएच-327ई पर मंगलवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। ट्रक और ऑटो की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। दोनो घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

घटना की लेकर बताया गया है कि देर रात त्रिवेणीगंज बाजार स्थित खादी भंडार के समीप एनएच-327ई पर ट्रक और एक ऑटो में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ऑटो पर सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में दो महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। वहीं जख्मियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार सहित त्रिवेणीगंज पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और आगे की कार्यवाही में जुट गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि ऑटो सवार सभी लोग दिन में ही त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ और बेला से शिव चर्चा में शामिल होने तमकुल्हा गए थे और देर रात घर लौट रहे थे कि इसी दरम्यान सड़क हादसे का शिकार हो गए। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार चार लोगों की मौत हुई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार, मृतकों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर निवासी रामगोविंद पासवान (55 साल), महेशुआ निवासी ममता देवी (35 साल), बिजली देवी (50 साल) और ऑटो चालक सियाराम शर्मा (55 साल) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में महेशुआ निवासी सुखनी देवी (56 साल) और कृष्णदेव मंडल (50 साल) शामिल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : चंद्रहास चौपाल ने कहा- जनता का अपार समर्थन मिला लेकिन धन बल के आगे मैं गया हार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट 

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...