Commercial Advertisment

अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

नालंदा : नालंदा में अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदुआरा और पितौंजीया स्थित अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र का है। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है।

इस मामलें में रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह मवेशी चरा रहे लोगों से जानकारी प्राप्त हुई की खून से लथपथ एक शव अर्धनिर्मित कचरा संग्रह केंद्र में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां देखा कि सिर को ईंट से कूच दिया गया है। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान है। युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है।

फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। आसपास के थाना एवं सोशल मीडिया का सहारा युवक के पहचान के लिए ली जा रही है। संभवतः शाम के वक्त ही युवक की हत्या कर दी गई है। शव से तेज दुर्गंध भी निकल रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पहचान होने के उपरांत ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े : पिता ने पुत्र को संपत्ति किया बेदखल तो पत्नी ने भी छोड़ी साथ, युवक ने की खुदकुशी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...