बाइक व पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

औरंगाबाद : रफीगंज-बेरी पथ के विशंभरपुर गांव के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 26 वर्षीय युवक दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान राजा बिगहा गांव निवासी चंदन कुमार पिता सुखदेव साव के रूप में किया गया है। वहीं घायलों की पहचान कर्मा हुसैन निवासी मुन्ना साव (28 साल) और कन्हाई साव (35 साल) धोपडीहा निवासी के रूप में किया गया है।

आपको बता दें कि दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई में जुट गई। स्थानीय लोग एवं परिजनों के द्वारा सड़क जामकर मुआवजे की मांग कर रहे थे।

घटना की जानकारी देते हुए कासमा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल मुन्ना साव के माता के निधन हो गया था। आज बरसी के समाप्ति के बाद दोनों रिश्तेदार को पहुंचाने के लिए धोपडीहा जा रहे थे। इसी बीच बेरी के तरफ से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया और खुद भी कुछ दूरी पर जाकर एक पोखरा में पलट गया। पिकअप छोड़ चालक फरार हो गया है।

यह भी पढ़े : चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक ट्रक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...