Advertisement
Advertisement

चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक ट्रक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड से सटे एचपी पेट्रोल पंप के पास 31 मई 2024 को ट्रक नंबर BR 2F 5387 से 27 AC चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले को लेकर आदित्य विजन लिमिटेड कंपनी गया के गोदाम इंचार्ज मदनपुर थाना में कांड संख्या 218/24 में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए, उल्लेख किया था कि 31 मई 2024 को गया स्थित गोदाम से सासाराम स्टोर में पहुंचने के लिए उक्त ट्रक के माध्यम से 100 AC लेकर ट्रक चालक गया जिला के बिजाहरा मठ निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र रंजीत कुमार रवाना हुआ।

उपरोक्त ट्रक से मदनपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड से सटे एचपी पेट्रोल पंप के पास से 27 AC चोरी कर होने की जानकारी मिली। इस मामले में ट्रक चालक रंजीत कुमार एवं ट्रक कंपनी के मालिक मिथिलेश कुमार वर्मा एवं मलिक संजीत कुमार के विरुद्ध आदित्य विजन लिमिटेड कंपनी गया के गोदाम इंचार्ज ने प्राथमिक की दर्ज करवाया था।

SP के निर्देशन में टीम गठित कर की गई कार्रवाई

उपरोक्त घटना के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और वैज्ञानिक पद्धति एवं गुर्जरों के सहयोग से इस कांड का सफल उद्वेदन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में संलिप्प्ट पूर्णिया जिला के कस्बा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद एवं रोहतास जिला के गोडा़री थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ रिंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की घटना में संलिप्त एक ट्रक UP14FT 2610 एवं 14 AC बरामद किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...