Modi कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी, ऐसे हुआ स्वागत…

रांचीः Modi कैबिनेट 3.0 में मंत्री बनने के बाद आज केन्द्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पहली बार रांची पहुंचे।

रांची पहुंचने पर दोनों सांसदों का रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने नाच-गान के साथ दोनों कैबिनेट मंत्रियों को शानदार स्वागत किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कई बड़े नेतागन रहे मौजूद

इसके साथ ही उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और कई बड़े नेतागन मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने वाहन में बैठकर बीजेपी कार्यालय के लिए निकल पड़े।

बता दें कि आज केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची आने पर हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दोनों सांसद शामिल होंगे।

https://youtube.com/22scope

Modi modi

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...