Ranchi पहुंचने पर अन्नपूर्णा देवी ने बताया कैसे बनेगी डबल इंजन सरकार…

Ranchi – मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद आज रांची पहुंचे सांसद अन्नपूर्णा देवी का बीजेपी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले राज्य की जनता और बीजेपी पार्टी के कई नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi आने के बाद गरजे संजय सेठ, कहा-ये खटाखट कहां है ! 

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता और पार्टी ने जो जिम्मेवारी और विश्वास मुझे दिया है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का पूरी कोशिश करुंगी। केन्द्र सरकार ने देश के आधी आबादी की जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसको पूरी लगन के साथ पूरा करुंगी।

विधासभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

आगे उन्होंने कहा कि 2024 का साल चुनावी साल है। जिस तरह से केन्द्र में बीजेपी की सरकार है उसी तरह से यदि राज्य में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनानी है तो एक-एक कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और जीतोड़ मेहनत करके बीजेपी को जीताना है।

ये भी पढ़ें- Mahua Moitra के बिगड़े बोल का बाबूलाल ने यूं दिया करारा जवाब… 

आगे उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने जो ठगने का काम किया है उससे जनता मर्माहित है। राज्य सरकार ने जनता के साथ वादा करके वादाखिलाफी की है। राज्य जो भ्रष्टाचार में डूब चुका है उन्हें मुक्ति दिलाने का काम बीजेपी करेगी। आने वाले दिनों में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

देश में घटा इलाज का खर्च, झारखंड में बढ़ी चिंता! जानिए...

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इस समय दोहरी चुनौती का सामना कर रही है। एक ओर राज्यभर में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से...

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा