Gaya में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

गया: गया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-बोधगया सड़क जाम कर दिया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंतनगर के समीप की है जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित हो कर लोगों ने गया-बोधगया सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक अनमोल काफी गरीब परिवार से आता है और शादी शुदा है। वह अपने परिवार का जीवन यापन करता था। परिजनों ने कम से कम पांच लाख रूपये मुआवजा की मांग की है। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मुआवजा का आश्वासन देकर जाम को खत्म करवाया।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में पुलिस ने मजदूरों की पिटाई की, महिला समेत कई घायल

Gaya Gaya

Gaya

Highlights

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...