रांची: यूजीसी नेट की के लिए 83 विषयों की परिक्षा रांची समेत देश भर के 360 केद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दो पाली में हुई।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक और दुसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।पहली पाली की परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स ने बताया कि प्रश्न ना तो आसान था और ना ही भारी।
पेपर एक में डाटा इंटखेटेशन आसान था। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता और पीएचडी कोर्स में एडमिशन लिया जाएगा।
बताते चलें कि छह साल बाद फिर से यूजीसी नेट ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होने जा रही है। इससे पहले सीबीटी मोड में आयोजित की जाती थी।
बताते चलें कि नेट परीक्षा के दोनों पेपर में बहुवैकल्पिक प्रश्न थे। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 प्रश्न थे। वहीं दूसरे पेपर में चुने गए विषय से 100 सवाल पूछे गए थे।


















