Advertisement
Advertisement

विश्व योग दिवस पर Heath Institute में शिक्षकों और छात्रों ने सीखा योग

सम्मानित किये गए योग-शिक्षक, विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प।

पटना: विश्वयोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बेउर स्थित स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान ‘इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ़ हेल्थ एडुकेशन एंड रिसर्च में एक दिवसीय योग-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पतंजलि योग पीठ के आचार्यों ने संस्थान के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्राणायाम और योगासन का प्रशिक्षण दिया। योग-कार्यशाला का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने किया।

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति ने योग की महिमा की विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ने का आग्रह किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक-प्रमुख डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति सदा निरोग और तन-मन से बलशाली हो जाता है। यह एक सहस्राब्दियों से परीक्षित वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसका शरीर पर और मन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

योगाचार्या श्वेता बॉबी ने कहा कि व्यवहार में आने वाले आठ प्राणायामों में ‘भ्रस्त्रिका’, ‘कपाल भाति’ और ‘अनुलोम-विलोम’ तीन ऐसे प्राणायाम हैं, जिनके नियमित अभ्यास से 99 प्रतिशत रोगों का उपचार किया जा सकता है। योग मनुष्य को तन-मन से निरोग करने वाली अत्यंत प्राचीन पद्धति है, जिसका अधिकाधिक प्रचार और व्यवहार होना चाहिए। आरंभ में डॉ सुलभ ने योगाचार्या श्वेता बॉबी तथा कुमार अनुपम को अंग-वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। प्रो संतोष कुमार सिंह ने कार्यशाला का संचालन किया।

यह भी पढ़ें- Teachers का द्वितीय सक्षमता परीक्षा की गई स्थगित, जल्द ही घोषित होगी अगली तिथि

https://youtube.com/22scopeh

Heath Institute Heath Institute Heath Institute

Heath Institute

Commercial Advertisment

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...