पटना: राजधानी पटना में स्थित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP Hospital ) में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में इप्का लैबोरेट्रीज ने अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ एन एन राय ने जीवन में योग के असर के बारे में बताया और योग की महत्ता को भी समझाया।
योग शिविर में अस्पताल अधीक्षक डॉ एन एन राय के साथ ही डॉ शिवेंद्र कुमार, डॉ शशि नयनम, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अमरनाथ, इप्का के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, असीम कुमार, मनोरंजन सिन्हा समेत अस्पताल और इप्का लैबोरेट्रीज के कई कर्मी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- PK का बड़ा बयान, ‘Orchestra देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन…;



















