Policemen की मिलीभगत से होती है बिहार में शराब की तस्करी, बक्सर में भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर और दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Policemen

साढ़े सात लाख की शराब के साथ दो पुलिसकर्मी व चार तस्कर गिरफ्तार। शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई। तकरीबन साढ़े सात लाख रुपयों की शराब हुई है बरामद

बक्सर: बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तकरीबन साढ़े सात लाख रुपयों की शराब के साथ चार तस्कर एवं दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान हैं और उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के लिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है जिसके आधार पर पूरी रात वीर कुंवर सिंह सेतु पर जांच की गई और इसी दौरान उत्तर प्रदेश से दो गाड़ियों में भरकर लाई जा रही शराब और एक गाड़ी पर मौजूद लाइनर को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उनकी मदद करने के आरोप में उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर कार्यरत होमगार्ड के दो जवान गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक अन्य अभियुक्तों की भी तलाश कर रही है। इस बाबत प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से वीर कुवंर सिंह पुल मद्यनिषेध चेक पोस्ट से मद्यनिषेध चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी एवं शराब तस्कर की मिलीभगत से भारी मात्रा में शराब पार होने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वीर कुवंर सिंह सेतु से पटना की ओर जाने वाली फोर लेन सड़क एनएच-922 पर स्थित टोल प्लाजा के पास मुस्तैदी से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोककर जांच प्रारंभ हुई। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को तलाशी लेने हेतु रोका गया तभी स्कॉर्पियो के चालक निकल कर भागने में सफल रहा। स्कॉर्पियो में बैठे एक अन्य व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पटना निवासी भोला कुमार बताया। उक्त गाड़ी से कुल 513.5 लीटर शराब बरामद किया गया।

पुनः उसी जगह वाहन जांच के क्रम में एक टाटा इंडिगो की तलाशी लेने पर डिक्की से कुल 84 लीटर बीयर बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्तियों से पुछताछ करने पर पुलिस को पुलिस को पता चला कि गंगा सेतु पर कार्यरत कर्मियों से सांठगांठ कर शराब की खेप पार किया जाता है। तत्पश्चात् अविलम्ब वीर कुवंर सिंह सेतु स्थित उत्पाद कर्मियों के पास पहुंच ड्यूटी पर होमगार्ड जवान शेषनाथ यादव तथा रामाशंकर सिंह उपस्थित मिले जिनसे शराब तस्करों के साथ मिली भगत के बारे में पूछताछ किया तो कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए।

जवान शेषनाथ के मोबाईल के व्हाट्सएप मैसेज व फोन डिटेल की जांच पड़ताल की गई तो शराब तस्कर मनीष के व्हाट्सएप से कुछ गाड़ियों का रजिस्ट्रशन नं का फोटो पाया गया तथा गाड़ी पार करवाने से संबंधित बातचीत की गई थी। जवान शेषनाथ यादव के मोबाईल में मनीष कुमार के द्वारा भेजे गये एक गाड़ी के नं के संबंध में पूछा गया तो बताया कि इस वाहन में शराब लदा है तथा मुझे संपर्क कर लिया है। कुछ देर में वीर कुवंर सिंह सेतु से पार करेगी।

उक्त गाड़ी की बरामदगी हेतु एनएच-922 पर स्थित टोल प्लाजा के पास मुस्तैदी से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोककर जांच प्रारंभ हुई। वाहन चालक जांच होता देखकर गाड़ी को टोल प्लाजा से पहले खड़ा कर भाग गया। उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर कुल-351.90 लीटर शराब बरामद किया गया। इस मामले में औद्योगिक थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bihar में गिरा एक और पुल, कोई हताहत नहीं

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

Policemen Policemen Policemen Policemen Policemen

Policemen

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...