आज कलमबंद हड़ताल….

रांचीः झारखंड सचिवालय सेवा के सभी पदाधिकारी 27 जून को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक सचिवालय सेवा संघ के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल सचिवालय सेवा संघ की विभिन्न मांगों के समर्थन में की जा रही है, जिनको लेकर पदाधिकारी विगत एक माह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

संघ की प्रमुख मांगों में संयुक्त सचिव/उप सचिव के पदों का सृजन, कार्मिक विभाग के संकल्प-3286 को पूर्णरूपेण लागू करना, सचिवालय सेवा के रिक्त पदों पर शीघ्र प्रोन्नति और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति शामिल है। संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शन के पहले और दूसरे चरण में संघ के पदाधिकारियों ने मौन प्रदर्शन और काला बिल्ला लगाकर कार्य किया था।

सरकार के पदाधिकारी संघ की विभिन्न मांगों के प्रति लगातार नकारात्मक रुख अपना रहे हैं, जिसके कारण सचिवालय के पदाधिकारियों में काफी रोष व्याप्त है। यदि सरकार के रुख में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो संघ बाध्य होकर और भी उग्र प्रदर्शन करेगा।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...