JDU MLC ने कहा- राजद नेताओं के पास लूटपाट के अलावा दूसरा कोई काम नहीं

197
JDU MLC ने कहा- राजद नेताओं के पास लूटपाट के अलावा दूसरा कोई काम नहीं
Advertisment

पटना : बिहार सरकार के पीएचईडी विभाग में करोड़ों का ठेका रद्द करने के मामले पर जदयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान दिया है। भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि केवल पीएचईडी विभाग ही नहीं जितना भी विभाग राजद के मंत्री और नेताओं के पास था उनमें उन्होंने बड़ा घोटाला किया है और उलटफेर किया है।

Advertisment

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सीएम नीतीश कुमार और बिहार की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग करते हैं कि इस घोटाले में कड़ी से कड़ी जांच की जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उसे पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। राजद नेता व पूर्व मंत्री ललित यादव पर बड़ा हमला करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह वही व्यक्ति है जो भोजपुरी में एक ट्रक ड्राइवर को पेशाब पिलवाया और बिना किसी कारण का उसके नाखून को उखाड़ लिया। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं के पास लूटपाट के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है।

यह भी पढ़े : नीरज बबलू ने कहा- PHED विभाग में गड़बड़ियों के कारण रद्द हुआ टेंडर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

राजद 

 

Advertisement