पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज यानी चार अगस्त को सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें राजद के कई नेताओं न जदयू की सदस्यता ली। मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ओर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद के नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से प्रभावित होकर राजद के लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। तेजस्वी और तमाम विरोधी कह रहे थे कि जदयू पार्टी टूट जाएगी।2024 के लोकसभा चुनाव ने सब की जुबां पर ताला लगा दिया।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पदयात्रा की घोषणा की है। जाति आधारित गणना, अपराध और विशेष पैकेज को लेकर पदयात्रा होगी। 15 साल तक लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी की सरकार के दौरान इस तरह की पहल क्या हुई। कभी इस तरह से सोचा भी नहीं। 2005 से पहले यहां रंगदारी, अपहरण का उद्योग था। आज सरस्वती पूजा का चंदा भी जबरन नहीं वसूला जा सकता। लालू यादव कहते हैं कि हम किंगमेकर है। लेकिन बिहार के विशेष राज्य की मांग केंद्र के समक्ष नहीं रखी। तेजस्वी यादव जनता के बीच भ्रम न फैलाएं।
वहीं मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए काम किया है उसको पूरी बिहार की जनता जानती है। बिहार में जाति आधरित गणना और विशेष राज्य किनकी सोच है, ये पूरा बिहार जानता है। अब बिहार में श्रेय लेने की होड़ है। डबल इंजन सरकार ने साबित किया कैसे केंद्र बिहार को विशेष मदद कर रहा है। छूटी हुई ट्रेन को पकड़ना विपक्ष चाहती है। श्रेय लेने की होड़ में विपक्ष दिवालिया हो गया है। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आरक्षण में आरक्षण को लेकर कोर्ट का अभी तक पूरा फैसला नहीं आया है, फैसला आने पर सरकार देखेगी।
यह भी पढ़े : नित्यानंद ने कहा- केंद्रीय बजट की सराहना विश्व में हुई है, आगे भी मिलते रहेंगे मुफ्त अनाज
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















