Ormanjhi Rape Case के दोनों आरोपी सलाखों के पीछे, कार में लेकर…

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी में नाबालिक से हुए गैंग रेप केस (Ormanjhi Rape Case) मामले में रांची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम हीरालाल महतो और सुबोध कुमार जायसवाल बताया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Seraikela Crime : अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त… 

आरोपियों ने जबरदस्ती कार में बिठाया था

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इस पूरे घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 18 जून को पीड़िता फुटपाथ पर सो रही थी इसी दौरान एक कार वहां पर आकर रुकी। आरोपियों ने युवती को उठाकर कार में जबरदस्ती डाला और युवती को लेकर फरार हो गए।

स्पष्ट रुप से नहीं बता पा रही थी युवती

उन्होंने उसके बाद युवती को ओरमांझी के आनंदी बगीचा के पास ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या यह थी कि लड़की अभियुक्त के बारे में स्पष्ट रूप से बता नहीं पा रही थी।

वाइल्ड वादी min 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : जगन्नाथ मेले का इतने करोड़ में हुआ टेंडर, पटना की इस कंपनी को मिला… 

लेकिन पुलिस ने काफी सटीक तरीके से जाँच की और इन आरोपियों तक पहुंच सकी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले में ठोस सबूत एकत्रित करने में लगी हुई है और हमें विश्वास है कि अभियुक्त को सजा दिलाएंगे।

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...