नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पूर्णिया : पूर्णिया में एक बार फिर एक नव विवाहिता की फांसी का फंदा से लटककर जान देने की बात प्रकाश में आई है। ताजा मामला के हाट थाना क्षेत्र के लाइन बाजार पोस्टमार्टम रोड की है। मृतिका की पहचान लाइन बाजार पोस्टमार्टम रोड निवासी अमित दास की पत्नी माधवी दास के रूप में हुआ है। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। मामले को लेकर मृतिका माधवी दास की बहन रूनी दास ने बताया कि विगत छह मार्च 2022 को मेरी बहन की शादी मरंगा लालगंज निवासी अमित दास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही इन दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी।

हालांकि उन्होंने कभी दान दहेज मांगने जैसी बात नहीं की। उल्टा वह लोग बोल रहे थे 10 से 15 लाख मेरे पास है तुम लेकर चले जाओ और मेरा पीछा छोड़ दो। इससे लगता है कि अमित दास का किसी के साथ चक्कर होगा। इसी बीच हम लोगों को बहन के ससुराल के पड़ोस वालों ने घटना की जानकारी दी। जब हमलोग वहां पहुंचे तो वह मर चुकी थी। इसके बाद हम लोगों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाए हैं।

यह भी पढ़े : फर्जी डॉक्टर, पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व दलालों को पप्पू का अल्टीमेटम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...

NEET UG 2026: OMR Sheet और स्कैन उत्तर जारी, 15 जुलाई...

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की ओएमआर शीट और स्कैन उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्रति प्रश्न 200...