अपने घर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमुई : सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार के डोम टोला में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच लाश को अपने अभिरक्षा में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेजने की तैयारी में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के उपरांत ही मृत्यु का सही कारणों का पता चलेगा। मृतक के पति डब्लू चौधरी ने बताया कि बीते रविवार को ही हम अपने पत्नी ज्योति देवी 18 को ससुराल मधुपुर से लेकर आए थे। दोपहर में वो घर में साड़ी से फंदा लगाकर मर गई।

पुलिस को जानकारी मिली कि मायके के एक लड़के से बराबर करती थी बात

पुलिस को जानकारी दिया कि मायके के एक लड़के से बराबर बात करती थी। इस बात की जानकारी मेरे ससुर, सास के अलावा मेरे पापा को भी है। जानकार बताते है कि लड़की का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग है। इस लेकर 15 दिन पूर्व पंचायत भी हुआ था। लड़की को उसके पिता दामाद के साथ ले गया था। रविवार को ही लड़की और लड़का आया था। जानकारी के मुताबिक, लड़की के स्वजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। घटना के बाद लोगों में उदासी का माहौल है।

यह भी पढ़े : सुल्तानगंज से भी जुड़ा है गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का तार…

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...