6 महीने से राशन नहीं लेनेवाले का राशन कार्ड होगा रद्द

रांची :  जिन गुलाबी और हरे राशन कार्डधारियों द्वारा 6 महीने से राशन नहीं उठाया गया है उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।  इसको लेकर उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया है।

एनएफएसए योजना के तहत जुलाई और अगस्त 2023 के लिए जेएसएफएसएस योजनांतर्गत खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी लिफ्टिंग और खाद्यान्नों की स्थिति, अक्टूबर से दिसंबर 2023 के लिए नमक, चीनी और अप्रैल 2024 में चना दाल के उठाव और वितरण की स्थिति , द्वितीय छमाही हेतु सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना की स्थिति और पेट्रोल पर सब्जिडी देने के लिए सीएम-सपोर्ट की स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के विरूद्ध जांच कर नियमानुसार कर्रवाई करने को कहा ।

कम खाद्यान्न वितरण पर डीएसओ ने बताया कि कई राशन कार्डधारी राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं। इस पर  उपायुक्त द्वारा 6 महीने से खाद्यान्न का उठाव नहीं करनेवाले कार्डधारियों का राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डधारियों के कार्ड डिलीशन का प्रोसेस रेग्युलर रखें।

उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में नमक का वितरण नहीं किया गया है, वहां के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को भी शोकॉज करें। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिले के सभी पणन संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

राशन कार्ड होगा रद्द

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...