Minister बनने के बाद पहली बार पटना आए चिराग, कहा ‘बिहार फर्स्ट…’

पटना: केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज पटना पहुंचे। चिराग के साथ लोजपा(रा) के सभी अन्य चार सांसद भी पटना पहुंचे। पटना में चिराग और उनके सांसदों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चिराग के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे जहां चिराग के आते ही उनका भव्य स्वागत किया। पटना पहुंचने के बाद चिराग पासवान ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि अब बिहार में बड़ा बदलाव करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने फ़ूड एंड प्रोसेसिंग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और बिहार भी एक कृषि प्रधान देश है। चिराग ने कहा कि मैं पहले भी बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट कहता था तो अब मौका मिला है तो निश्चित रूप से बिहार को पहले मौका दूंगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे फ़ूड प्रोसेसिंग का जिम्मा दिया गया है और मैं चाहूंगा कि बिहार में अधिक से अधिक यूनिट लगा सकें ताकि यहां के किसानों की आमदनी बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर का लीची हो या हाजीपुर का केला या फिर आम और मखाना अगर सही तरीके से उनकी पैकिंग कर देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाए तो यहाँ के किसानों की आय बढ़ जाएगी। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने नीट मामले पर कहा कि यह एक गंभीर विषय है। सरकार का यह सुनिश्चित करना दायित्व है कि किसी बच्चे के साथ कोई अन्याय न हो। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। मामले में कई सारे पक्ष हैं, और सबकी जांच की जा रही है। मैं लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि सबके साथ न्याय होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RJD ने JDU को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Minister Minister Minister Minister

Minister

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...