Ranchi : राजधानी रांची के मांडर में आज उस वक्त अचानक भारी भीड़ जमा हो गई जब मांडर प्रखंड के मुख्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के करीब 73 पंचायत के मुखिया अचानक जमा हो गए।
अबुआ आवास योजना में विधायक के हस्तक्षेप से गुस्से में है लोग
जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का हस्तक्षेप बढ़ गया है। जिसको लेकर विधानसभा क्षेत्र के मुखियाओं में विधायक के खिलाफ रोष है।
इसी को आज मांडर विधानसभा क्षेत्र के मुखिया गोलबंद हो गए हैं। मांडर प्रखंड के मुख्यालय में पांचो प्रखंड से आए करीब 73 मुखियाओं की बैठक हो रही है। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी है।