Gumla में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर…

Gumla : गुमला के घाघरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई वहीं घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गुल्लक तक को नहीं छोड़ा, 72 घंटे में ही पकड़ाए 6 डकैत… 

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में सवार होकर दो युवक घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे।

घटनास्थल पर ही युवक की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि दो अन्य युवको को हल्की-फुल्की चोटें आई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घाघरा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

गोल min min 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : हेलो ! आपका कार्ड कुछ दिनों में बंद हो जाएगा, 9 ठग धराए… 

अभी भी दोनों युवकों की स्थित गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक युवको की पहचान नहीं हो पाई है।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...