जेल से भागे अपराधी ने मुखिया के पुत्र से मांगी रंगदारी और दी धमकी, डरे सहमे हैं ग्रामीण

मुंगेर : मुंगेर जिला के सफियासराय थाना क्षेत्र के पश्चिमी इंद्ररूख पंचायत की मुखिया कल्पना देवी के पुत्र विनोद मंडल से जेल से भागे अपराधी चूहबा यादव रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इधर, दो लाख रुपए की रंगदारी अपराधी चुहबा यादव के द्वारा मांगे जाने को लेकर मुखिया पुत्र ने एसपी सहित स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में मुखिया पुत्र ने कहा है कि पुयारी टोला फरदा निवासी नरेश यादव का पुत्र चुहवा यादव एक शातिर अपराधी है जिसपर कई तरह के अपराधिक मामले पूर्व में दर्ज है और हाल ही में पुलिस कर्मी को घायल कर जेल से फरार हो कर गांव में तांडव मचा रहा है।

आपको बता दें कि इसी दौरान मुझे भी दो लाख रुपए रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है। जिसको लेकर हर जगह शिकायत किया गया है इसके बावजूद फरार अपराधी चूहवा यादव की गिरफ्तारी करने में पुलिस विफल रही है। इधर फरार चूहबा यादव के आतंक एवं भय से ग्रामीण सहित मुखिया परिवार डरा सहमा है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार फरार अपराधी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने की बात कही है। थानाध्यक्ष ने मुखिया पुत्र को आश्वासन दिया है कि फरार चूहवा यादव के आतंक से जल्द ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े : बारिश बनी मुसीबत, धंस गई रेल की पटरी, आवागमन बाधित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

 

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...