अपराधी बेख़ौफ़, बेलगाम – कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे दे रहे है कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान की धमकी

अपराधी बेख़ौफ़, बेलगाम – कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे दे रहे है कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान की धमकी

केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया के जान पर मंडरा रहा खतरा, मिल रही है जान से मारने की धमकी.

केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया के जान पर खतरा मंडरा रहा है.

उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. बताया जाता है कि हिमानी प्रिया के पास इंटरनेशल कॉल,

व व्हाट्सप्प मैसेज के जरिए धमकी दी जा रही है,

हिमानी के मुताबिक यह कॉल और मैसेज इसी केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू

का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है.

अपराधी बेख़ौफ़, बेलगाम :

बता दें कि यह वही अमन साहू है जिसका नाम 20 जुलाई 2022 को गिरिडीह केंद्रीय कारा के तत्कालीन

जेलर प्रमोद कुमार पर हुए फायरिंग मामले में नाम आया था. इस दौरान जेलर बाल बाल बच गए थे.

बता दें कि चार दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी दी थी.

हिमानी के मुताबिक उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है उतना ही

कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर जिस तरह हमला हुआ था उसी तरह हमला होगा.

हिमानी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जेल आईजी के अलावा डीसी और एसपी को भी दी है.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से उनके पास अलग अलग देश से कॉल आ रहे हैं.

फोन करनेवाला खुद को अमन साहू गैंग और विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है.

जेल के अंदर अमन की सुविधा बढ़ाने को कहा जा रहा है. इस कारण ही यह हिमाकत कर रहा है।

अमन साहू एक कुख्यात गैंगस्टर है और 2019 में गिरफ्तार होने फिर फरार होने के बाद 2022 में फिर से गिरफ्तार हुआ था.

3 जुलाई को पलामू में गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया.

यहां जेलर पर हमला हुआ तो अमन को सिमडेगा फिर पलामू जेल शिफ्ट कर दिया गया.

अबकी बार 21 जून को उसे फिर से गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है।

Report : Naman Navneet

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

अपराधी बेख़ौफ़, बेलगाम

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...