केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया के जान पर मंडरा रहा खतरा, मिल रही है जान से मारने की धमकी

गिरिडीह:   केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया के जान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. बताया जाता है कि हिमानी प्रिया के पास इंटरनेशल कॉल व व्हाट्सप्प मैसेज के जरिए धमकी दी जा रही है।

हिमानी के मुताबिक यह कॉल और मैसेज इसी केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है.

बता दें कि यह वही अमन साहू है जिसका नाम 20 जुलाई 2022 को गिरिडीह केंद्रीय कारा के तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार पर हुए फायरिंग मामले में नाम आया था. इस दौरान जेलर बाल बाल बच गए थे।

बता दें कि चार दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी दी थी. हिमानी के मुताबिक उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है उतना ही कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर जिस तरह हमला हुआ था उसी तरह हमला होगा.

हिमानी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जेल आईजी के अलावा डीसी और एसपी को भी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से उनके पास अलग अलग देश से कॉल आ रहे हैं.

फोन करनेवाला खुद को अमन साहू गैंग और विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है. जेल के अंदर अमन की सुविधा बढ़ाने को कहा जा रहा है. इस कारण ही यह हिमाकत कर रहा है।

अमन साहू एक कुख्यात गैंगस्टर है और 2019 में गिरफ्तार होने फिर फरार होने के बाद 2022 में फिर से गिरफ्तार हुआ था.

3 जुलाई को पलामू में गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया. यहां जेलर पर हमला हुआ तो अमन को सिमडेगा फिर पलामू जेल शिफ्ट कर दिया गया. अबकी बार 21 जून को उसे फिर से गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है।

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...