Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : उच्च सदन जाएंगे उपेंद्र, बीजेपी से मिली हरी झंडी

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा अब उच्च सदन यानी कि राज्यसभा जाएंगे। बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दे दी है।

सम्राट ने मीडिया से बातचीत करते हुए क्लियर किया की उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। सम्राट ने कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दल के सहोयगी से बात करके यह फैसला लिया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने भी इसकी जानकारी दी। माधव आनंद ने न्यूज 22स्कोप के बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से चुनाव हार गए थे।

कुशवाहा ने एक्स पर ट्वीट कर एनडीए के सभी घटक दलों की दी बधाई

राज्यसभा के लिए नाम आगे करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सभी घटक दलों को सोशल मीडिया के एक्स पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार। अभी थोड़ी देर पहले उपेंद्र कुशवाहा ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि एनडीए के तमाम घटक दल एक बार फिर हमारे पर भरोसा किया।

यह भी पढ़े : उपेंद्र कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...