सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से मारपीट, हड़ताल कर बैठे धरने पर

देवघर :  सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट एवं डॉक्टर के सरकारी आवास में तोड़फोड़ करने को लेकर सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी एमरजेंसी सेवाएं छोड़कर सोमवार से हड़ताल करते हुए धारना प्रर्दशन पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन में देवघर जिला के डॉक्टर शामिल हुए। इस कारण आम मरिजों को अस्पताल से बेरंग लोटना पड़ रहा है।

सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का धरना

बताते चलें कि बीते रविवार को कोड़ाडीह गांव में एक 10 वर्षीय आयुष कुमार मंडल नामक बच्चे डोभा में डूब गया था। बच्चे को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। मृत घोषित करने के बाद मृत बच्चे के परिजनों द्वारा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट एवं डॉक्टर के सरकारी आवास पर पत्थर से हमला कर आवास के दरवाजे में तोड़फोड़ की गयी थी।

इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जियाउल हक द्वारा मृतक के परिजनों के विरुद्ध सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं नामजद आरोपियों को गिरफतार करने को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। इस मौके पर डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जब तक आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और यह हड़ताल यहां तक सिमित नहीं रहेगी। जिला से लेकर राज स्तर पर की जाएगी।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...