Munger में भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ फैक्ट्री का उद्भेदन

Munger: अवैध हथियार की मंडी के नाम से पूरे देश में प्रचलित मुंगेर में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अवैध हथियार निर्माता हथियार निर्माण में लगे है। ताजा मामला में मुंगेर पुलिस की स्पेशल सेल को यह गुप्त सूचना मिली कि वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी मो जावेद के घर हथियार बनाने का बड़ा कारखाना संचालित है। जहां वृहत पैमाने पर पिस्टल के सारे पार्ट लेथ मशीन से बना अन्य अवैध हथियार निर्माताओं को फिनिशिंग के लिए भेजा जाता है।

सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल ने कई दिनों तक घर की रेकी की। जिसमे पता चला कि घर में लेथ मशीन के माध्यम से पिस्टल के पार्ट बनाए जा रहे हैं। ये सारा काम घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा घेरे में किया जा रहा था ताकि जैसे की कोई उस घर की तरफ गली में घुसे उसे कैमरे के माध्यम से देख पिस्टल बनाने के कार्य में लगे निर्माताओं को आगाह किया जा सके। पर उसके बाद पुलिस ने सबसे पहले सिविल ड्रेस में उस घर में दबिश दी और उसके तुरंत बाद पहले से छापेमारी के लिए तैयार वासुदेवपुर थाना और अन्य थाना की पुलिस ने घर को घेर लिया।

पुलिस की तलाशी के बाद पुलिस भी दंग रह गई की कैसे छोटी सी जगह में लेथ मशीन बैठा कई कारीगर अवैध हथियारों का निर्माण कर रहे थे। मौके से पुलिस ने मुख्य आरोपी मो जावेद सहित 6 को गिरफ्तार किया साथ ही लेथ मशीन, 18 अर्धनिर्मित पिस्टल, बेस मशीन और हथियार बनाने में उपयोग आने वाले ढेरों समान को बरामद किया। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस कारखाने पर पुलिस की काफी दिनों से निगाह थी। पूरी तहकीकात के बाद वहां छापेमारी की गई। अब पुलिस इन निर्माताओं के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM Nitish कल बांटेंगे नियुक्ति पत्र, साढ़े नौ हजार से भी अधिक

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

MUNGER MUNGER MUNGER MUNGER

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...