Advertisment

कोरोना के बाद एक और वायरस की दस्तक, अफ्रीका के इस देश में मिला पहला संक्रमण

नई दिल्ली : एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है वहीं एक और वायरस ने दस्तक दे दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गिनी में Marburg virus के फैलने की जानकारी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीका में यह अब तक का पहला मामला है। यह एक जानलेवा वायरस है जो ईबोला संबंधित है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में आया है।

अफ्रीका के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मात्शिदिदसो मोएती ने कहा कि मारबर्ग वायरस को दूर-दूर तक फैलने से रोकने के लिए हमें इसे अपने ट्रैक में रोकने की जरूरत है।

मोएती ने कहा कि हम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं जिससे इबोला के प्रबंधन में गिनी के पिछले अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर इस वायरस को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। वहीं गिनी सरकार ने भी एक बयान में मारबर्ग मामले की पुष्टि की है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मारबर्ग वायरस चमगादड़ों से फैलता है और इसकी मृत्यु दर 88 प्रतिशत तक होती है। यह वायरस आमतौर पर उन गुफाओं या खानों में मौजूद होता है जहां रौसेटस चमगादड़ रहते हैं।

गिनि में मारबर्ग वायरस का पता ऐसे समय में चला है जब दो महीने पहले डब्ल्यूएचओ ने यहां इबोला वायरस के खत्म होने का एलान किया है। पिछले साल यहां इबोला की शुरुआत हुई थी, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी। वहीं इस वायरस के खतरे को लेकर डब्ल्यूएचओं ने कहा कि इसका खतरा क्षेत्रीय स्तर पर ज्यादा है और वैश्विक स्तर पर कम है।

वायरस से लड़ने की ताकत देंगे ये 8 सुपरफूड, सर्दी में बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...

JPSC Student Protest: 6 बैरिकेड पार कर विधानसभा की ओर बढ़े...

रांची में JPSC छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों ने कई बैरिकेड पार कर विधानसभा मार्च की कोशिश की। देवेंद्र महतो ने आंदोलन को निर्णायक...