खगड़िया में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से मिलकर दिए टास्क

खगड़िया : केंद्रीय राज्य मंत्री सह राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे कटिहार से पटना जाने के दौरान भाजपा जिला कार्यालय खगड़िया में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी चुनाव को लेकर कैसे काम करना है उसके बारे में टिप्स दिए।

केंद्रीय मंत्री सतीष चंद्र दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव से आगे बढ़ते-बढ़ते आज तक के सफर में विधानसभा, लोकसभा होते हुए आज केबिनेट में जगह मिला एक कार्यकर्ता होने के नाते अपने आप पर फक्र होता है। उसको भी राजा बनने का मौका मिलता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी बड़ा बन सकता है, आगे बढ़ सकता है। उपचुनाव होने वाला है। उस उपचुनाव में मत देकर संदेश देने का काम किजिए और फिर देखिए कैसे बिहार में काम होता है। 2025 के विधानसभा का चुनाव सामने है। एनडीए सरकार बेहतर काम किया है। विरोधी पार्टी एक झूठा वीडियो के द्वारा प्रोपगेंडा फैलाया था। उसके बाबजूद भी 240 सीट जीतने में कामयाब हुए। आप सब अपने मिशन में आगे बढ़ते रहिए।

यह भी पढ़े : बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन करेगी BJP

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...