Breaking : होटवार जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक कैदी ने की आत्महत्या कर ली है। मृत कैदी का नाम मंगरा उरांव बताया जा रहा है और वह लोहरदगा जिला का रहने वाला था। कैदी ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Breaking : बाथरुम में पड़ा था शव

घटना का पता तब चला जब एक कैदी बाथरुम गया तो वहां देखा कि मंगरा उरांव मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी। हालांकि कैदी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कैदी को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि कैदी पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप था। जिसके बाद वह 2017 से ही रांची जेल में बंद था। उसका केस अभी भी अंडरट्रायल चल रहा था। पुलिस कैदी के आत्महत्या करने कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...