भाजपा कल चलाएगी स्वच्छता अभियान, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की करेगी सफाई

रांची. प्रदेश भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को लेकर 23 जून से 6 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं जल स्रोत सफाई अभियान चला रही। अब तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या में फलदार एवं उपयोगी छायादार वृक्ष लगाए गए हैं। इसी क्रम में पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर कल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा कल चलाएगी स्वच्छता अभियान

अरगोड़ा तालाब के सफाई कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, राकेश भास्कर, सूरज चौरसिया, अरुण झा, शोभा यादव, उमेश साहू सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं बड़ा तालाब रांची के सफाई कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, महामंत्री मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, शामिल होंगे। टाटी सिल्वे स्थित बड़ा तालाब की सफाई में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद प्रदीप वर्मा सुरेंद्र महतो, खिजरी में आरती कुजूर, नगड़ी में शशांक राज शामिल होंगे।

सीएम हेमंत सोरेन पर केंद्रीय मंत्री का निशाना

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस राज्य की जनता इस हेमंत सरकार से त्रस्त है। जल्द से जल्द इसे बदलने का मन बना चुकी है। जिधर देखिए सिर्फ भ्रष्टाचार ही नजर आता है। युवाओं के साथ धोखा किया है। इस सरकार में प्रश्र पत्र लीक हो जाता है। आने वाले दिनों में बीजेपी आंदोलन की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की वापसी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...