Giridih Road Accident : स्कूल वैन और मछली लदी पिकअप में जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, कई बच्चे घायल…

Giridih Road Accident : गिरिडीह में आज उस समय सनसनी मच गई जब बच्चो की रोने की जोर-जोर से आवाज आने लगी। दरअसल हुआ यूं कि जमुआ के पेटहंडी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बच्चों से भरी टाटा मैजिक वाहन को एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नाबालिक को ले जा रहा था बेचने, RPF ने धरा और डाल दिया जेल में, ये था मामला… 

घटना में कई बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ बच्चों की हालत इसमें गंभीर बतायी जा रही है। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

कई बच्चों की हालत नाजुक

जानकारी के मुताबिक इंपीरियल स्कूल के बच्चों से लदी टाटा मैजिक वाहन छुट्टी होने के बाद बच्चो को छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मछली लदी दूसरी वाहन ने टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। गंभीर रुप से घायल बच्चों को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...