जगदानंद का सरकार पर हमला, बिहार में दिख रही है सुल्तानी आपदा, राज्य का दोष, ये प्राकृतिक आपदा नहीं

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एयरिल सर्वे को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ को लेकर एरियल सर्वे करने पर सवाल उठाया है। जगदानंद सिंह ने कहा कि गंडक और कोशी में पानी आठ लाख कुसेक आता है तो खतरा है। तठबंध ही बाढ़ को रोक सकते हैं। तठबंध का सुरक्षित रहना जरुरी है। पैनिक क्रिएट करना सही नहीं। नदियों के भीतर अभी एक तिहाई पानी खतरा अभी नहीं। तठबंध के अंदर लोग है, इसलिए खतरा है, सावधानी बरतना जरुरी है। छोटो-छोटी नदियों की उड़ाही की गई। नदी की मीट्टी बेच डाली गई। ठेकादारों ने पुल के नीव को खुदाई में कमजोर कर दिया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में सुल्तानी आपदा दिख रही है, राज्य का दोष है। प्राकृतिक आपदा ये नहीं है। वैज्ञानिक इसकी जांच करेंगे। पुल का ख्याल नहीं रखा गया। विभाग किनके पास था ये बहस का मुद्दा नहीं। विभाग हमेशा सीएम के करीबी लोगों के पास रहा है, ये तेजस्वी ने कहा है। उन्होंने कहा कि इरिगेशन कमिटी ने बाढ़ पर पहले ही अपनी रिपोर्ट दे दी है। सभी चीजों का उसमें जिक्र है। बिहार बाढ़ के लिए भारत सरकार का 100 फीसदी दोष है। कोशी हाई डैम नहीं बना। उस वक्त की सरकार से जब बोला गया तब जवाब ये मिला की इतनी बिजली का क्या करेंगे।

अपने लेटर से जुड़े सवाल पर भड़के जगदानंद सिंह

जगदानंद सिंह से मीडिया ने प्रशांत किशोर वाले लेटर को लेकर सवाल किया तो भड़क गए। जगदानंद सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अगर आप ये सवाल पूछेंगे तो मै उठकर चला जाऊंगा। गौरतलब है कि जगदानंद सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को जन सुराज अभियान से नहीं जुड़ने की चेतावनी दी थी। चेतावनी को लेकर पत्र जारी किया था। चेतावनी को लेकर पत्र जारी किया था।

यह भी पढ़े : नए कानून लागू होने पर जगदानंद ने कहा- अपराध करने वाले अपराधी को करना चाहिए दंडित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...

कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों में विवाद, ईंट भट्ठे पर एक...

नवादा : नवादा जिले के नेहालुचक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों...

मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा...

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और...