Advertisment

मंत्री सुनील कुमार का बीमा भारती पर तंज, कहा- विश्वासघात की है पार्टी के साथ

पटना : रुपौली विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती की जीत के दावा को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तंज कसा है। मंत्री सुनील ने कहा कि रुपौली में मैं भी कैंपेनिंग के दौरान था। जितना काम सीएम नीतीश कुमार ने रुपौली में किया है अभी तक किसी ने नहीं किया है। रुपौली विधानसभा में जितने भी लोगों से जुड़ी समस्या थी चाहे पानी की समस्या हो, सड़क की समस्या हो, बिजली की समस्या हो, इन सभी समस्याओं का सुधार केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही हुआ है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बीमा भारती ने पार्टी के साथ विश्वासघात की है और जनता सभी चीज को समझ रही है। 13 जुलाई को जीत जनता दल यूनाइटेड की होगी। लालू यादव द्वारा दिए गए बयान की अगस्त में एनडीए की सरकार गिर जाएगी। इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा की राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं लेकिन हमारे समझ से एनडीए की सरकार केंद्र में और पूरी मजबूती के साथ है।

राज्य के विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी है – सुनील कुमार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी है। अभी यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन से बहाली हो रही है। अभी असिस्टेंट प्रोफेसर के 800 पद को इंटरव्यू के बाद भरा गया है। धीरे-धीरे सभी पदों को भरा जाएगा। बिहार में बीपीएससी चयनित शिक्षकों को हटाए जाने पर कहा कि औपबंधिक नियुक्ति हुई थी। कई जिलों से ऐसे शिक्षक हटाए गए जिनका प्रमाण पत्र फर्जी है। जैसे-जैसे फर्जी प्रमाण पत्रों की जानकारी सामने आ रही है कार्रवाई हो रही है। बिहार में आरक्षण नीति और शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है।

यह भी पढ़े : आखिर बार-बार CM नीतीश को पैर छूने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है !

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

J-TET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन में सुधार का...

 झारखंड जेटेट के आवेदन में गलती सुधारने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नाम, जन्म तिथि, पता और विषय समेत अन्य...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का अलर्ट, 15 जिलों...

 झारखंड में 21 अगस्त को मानसून सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई...

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...