पूर्वी सिंहभूम का पहला ग्राम न्यायालय बहरागोड़ा में खुलेगा

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम का पहला ग्राम न्यायालय बहरागोड़ा में खुलेगा। 14 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी इसका उद्घाटन करेंगे।

इस न्यायालय में यहां की 26 पंचायतों के वाशिंदों को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण न्यायालय अधिनियम 2008 में पारित किया गया था।

इसे 2009 में झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य में 6 स्थानों पर ग्राम न्यायालय खोलने का फैसला किया था। इनमें पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा भी शामिल था। झारखंड का पहला ग्रामीण न्यायालय कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया में 2016 में खोला गया था।

उसके बाद बहरागोड़ा में ग्राम न्यायालय खोलने में आठ साल से अधिक समय लग गया। लीगल एडवाइजर राजीव रंजन ने बताया- ग्राम न्यायालय को 25000 रुपए तक के दीवानी मामलों की सुनवाई करने और दो वर्ष तक की सजावाले क्रिमिनल मामलों की सुनवाई का अधिकार है।

इससे जहां स्थानीय स्तर पर न्याय के लिए लोगों को जिला न्यायालय जाने से छुटकारा मिलेगा। जिला कोर्ट पर केस का दबाव भी कम होगा।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...