JMM ने बोला धावा-बीजेपी और केंद्र सरकार को हेमंत सरकार से क्या है डर

Ranchi : JMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेएमएम महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा के चुनाव होने है। जम्मू, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड भी है। उच्च न्यायालय ने दिशा निर्देश दिया था कि सितंबर में जम्मू में विधानसभा का चुनाव खत्म करवा देना होगा। झारखंड में 4 जनवरी तक विधानसभा का कार्यकाल है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन से मिले विधायक सरयू राय, कल्पना सोरेन रही मौजूद… 

झारखंड में चुनाव पहले होने की बात है क्यूंकि इलेक्शन कमीशन की टीम झारखंड में है और आज पार्टी रिसोर्ट में मीटिंग है। हमारा जो आगामी महीना है यह महीना झारखंड में नौजवानों के लिए है। 1500 पीजीटी अभ्यर्थियों को कल सीएम नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। JPSC, JSSC सहित न्यायिक सेवा के खाली पद थे और अन्य नियुक्ति और गैर सरकारी नियुक्ति भी हुई है और जो बचे हुए हैं उसे भी भरा जाएगा।

JMM-ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि चुनाव पहले हो

विधानसभा चुनाव पर बोले सुप्रियो की ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि चुनाव पहले हो। अभी सावन आने वाला है करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है। पूरे सावन में लोग बाहर से देवघर आते है और संपूर्ण संथाल परगना के लोग भी जाते हैं। यह माह मानसून का है हालांकि मानसून लेट है और हम सुखाड़ की ओर बढ़ रहे है।

ये भी पढ़ें- Breaking : इस मामले में थाना पहुंचे सरयू राय, कराया मामला दर्ज 

लेकिन इस बीच अगर यह खबर अगर आगे कि चुनाव पहले है तो यह गलत होगा। अक्टूबर माह में बहुत पर्व है और हम अब जानते है कि जो industrial बेल्ट हैं और यहां बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते है और ऐसे में वो पर्व मनाने घर जाते है। तो ऐसा कौन सा तिथि है नवंबर से पहले यह संभव नहीं है। हमारे पास 4 जनवरी तक का वक्त ही 10 नवंबर के बाद से आप 25 दिसंबर के पहले तक आप कभी भी चुनाव करवा सकते है।

JMM-किनके इशारे पर यह काम हो रहा है

लभभग 45 दिन का समय है तो क्या मजबूरी है कि आज ऐसा संदेश आ रहा है किनके इशारे पर यह काम हो रहा है। सरकार जब काम करती है तो षड्यंत्र रचाया जाता है। सरकार को काम करने नहीं दिया जाता है। ईडी सीबीआई से डराया जाता है अब जब ईडी ढीला पड़ा..तो अब EC घुस गया। यह कहां से संवैधानिक तरीके से सही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : शिक्षक बना हैवान : छठी कक्षा की बच्ची के साथ…. 

MP में आप क्यूं नहीं करवा रहे इलेक्शन आपको झारखंड केवल नजर आता है। झारखंड में चुनाव होने के 3 महीने बाद दिल्ली में चुनाव होता था और दिल्ली के बाद बिहार में शेड्यूल बन गया था। लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। 200 यूनिट फ्री बिजली जुलाई से शुरू हो गया और अन्य योजना की शुरुआत हो गई है।

JMM-सरकार को काम करने नहीं देना चाहते हैं

लेकिन आप सरकार को काम करने नहीं देना चाहते हैं, क्या डर है बीजेपी और केंद्र सरकार को। झारखंड झुकना नहीं लड़ना जनता है। अपनी पार्टी की ओर से और इस राज्य की जनता की ओर से बहुत विन्रम निवेदन करते हैं कि यहां के पर्व, त्योहारों और उत्सव को देखते हुए 10 नवंबर के बाद से 20 दिसंबर के बीच आप जब चाहे चुनाव करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : भट्टी में ब्लास्ट, दो की हालत गंभीर, उसके बाद जो मजदूरों ने किया… 

चुनाव आयोग को अपनी बातों से अवगत कराएंगे अगर उसमें कोई जल्दबाजी करना हो तो उसमें भी निर्णय लिया जा सकता है। सावन मास में यहां चुनाव संभव है? कार्तिक माह के 10 तारीख तक चुनाव संभव है? अगर कोई बोल दे संभव है तो हम मानते हैं कि झारखंड के प्रति वफादार नहीं है।

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...