बोकारो में चाचा ने किया भतीजे पर जानलेवा हमला, घायल

बोकारो. जिले में सहोदर चाचा ने अपने ही भतीजा पर लोहे के सबल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भतीजा साहिल कालिंदी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोकारो में चाचा ने किया भतीजे पर जानलेवा हमला

यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 बी स्थित सुपर मोहल्ला की बताई जा रही है। हालांकि घटना में अब तक प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है, लेकिन इलाज के लिए हरला पुलिस ने ही उसे सदर अस्पताल मौखिक रूप से भेजा है।

बताया जा रहा है कि साहिल कालिंदी के दरवाजे के समीप पेयजलापूर्ति का नल कनेक्शन पहले से है, जिसे उसके चाचा अंगद कालिंदी ने हटाने के लिए बोला, जब युवक हटाने से इंकार कर दिया तो दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई, इस बीच अक्रोशित चाचा ने लोहे के सरिया से बने सबल से उस पर हमला कर दिया।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...