Motihari के चंपारण तटबंध में जलरिसाव, लोगों में दहशत

मोतिहारी: मोतिहारी से गुजरने वाली गंडक नदी पर बने चंपारण तटबंध में काफी तेजी से रिसाव हो रहा है जिसके कारण आसपास के लोगो में भय का माहौल है। तटबंध में हो रहे रिसाव की सूचना मिलने के बाद केसरिया सीओ पूनम मिश्रा सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर रिसाव को रोकने का कार्य शुरू कर दिया है। बता दे कि केसरिया प्रखंड के दुबौलिया के पास चंपारण तटबंध से हो कर गुजरने वाली आईपीएल के पाइप लाइन के बगल से अचानक पानी रिसने लगा।

मामले की जानकारी जैसे ही गांव वालो को लगी, वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। बांध से काफी तेजी से हो रहे जल रिसाव देख लोग भयभीत हो गए। सभी को इस बात का डर सता रहा है कि जिस तेजी से पानी निकल रहा है अगर समय रहते उसकी मरम्मत नहीं की गई तो बांध टूट जाएगा और गांव के गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद केसरिया के सीओ विभाग के लोगों के साथ बांध पर पहुंच कर मरम्मत कार्य में जुट गए। इस दौरान बोरा डाल कर पानी के रिसाव को रोका जा रहा है।

सीओ ने कहा कि बांध से हो रहे रिसाव को रोक दिया गया है। घबराने की बात नहीं है, बांध में जिस जगह से रिसाव हो रहा था, उसे दुरुस्त कर दिया गया है। पानी निकलना बंद हो गया है। चंपारण तटबंध से हो रहे पानी के रिसाव की सूचना मिलने के बाद चकिया एसडीओ शिवानी सुभान मौके पर पहुंच कर बांध से हो रहे रिसाव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां से पानी का रिसाव हो रहा था, उसे बंद कर दिया गया है। अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में बैंक लूट कांड का CCTV Footage आया सामने, मास्क और ग्लब्स लगाए हुए थे लुटेरे

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari

Motihari

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...