Nepal में बस हादसे में लापता दंपत्ति के पुतले का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

मोतिहारी: नेपाल के त्रिवेणी में बस हादसे में लापता पताही थाना क्षेत्र के दंपत्ति का काफी इंतजार के बाद अब परिजनों ने पुआल की पुतली बना कर अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों का अंतिम संस्कार करने के बाद भी परिजनों को इस दंपत्ति का इंतजार है। दोनों को मुखाग्नि पिता ने दी। मृतक पताही थाना क्षेत्र के भितघरवा निवासी दंपति नरेश साह और उनकी पत्नी रिंकू देवी है।

मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक के साले की शादी 14 जुलाई को थी जिसमें शामिल होने के लिए दोनों नेपाल गए थे। वहां से वे लोग अपने सास, ससुर और दो सालों के साथ पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर वापस लौटने के क्रम में नेपाल में लैंड स्लाइड की चपेट में आने की वजह से बस त्रिवेणी नदी में गिर गई। बस से कई लोगों के शवों को निकाला गया लेकिन दोनों पति पत्नी का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने तीन दिन इंतजार करने के बाद बेटे बहु की पुआल से पुतली बना कर गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के पिता रामलाल साह ने बताया कि बेटा बहु दिल्ली में रहते थे और अपने साले की बेटी की शादी में शामिल होने आया था जहां से वे लोग अपने ससुराल नेपाल गए थे। नेपाल में ही पशपतिनाथ का दर्शन कर लौटने के क्रम में हादसे में लापता हो गए।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक इंतजार किया कि शायद कोई खबर मिलेगी लेकिन कोई खबर नहीं मिलने से निराश हो कर अंतिम में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। लेकिन उन्हें अब भी अपने बेटे बहु के वापस आने की उम्मीद है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Patna में 2 नाबालिग का शव बरामद, आक्रोशित लोगों ने…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nepal Nepal Nepal Nepal

Nepal

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...