Advertisement
Advertisement

नित्यानंद का तेजस्वी पर तंज, कहा- जंगलराज के समय मंत्रियों के बंगले में बनती थी अपराध की योजना

पटना : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर करारा निशाना साधा है। तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि सत्ता की संरक्षण में बिहार में अपराध हो रहे हैं। इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि अपराध को जन्म देने वाली सरकार राजद का 15 वर्षों से बिहार में शासन था। बिहार जंगलराज के नाम से जाना जाता था जहां सरकार के मंत्रियों के बंगले में अपराध की योजना बनती थी और अपराधी वहां संरक्षण लेते थे।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरेआम अपराधियों के कारण बिहार का सबसे ज्यादा पलायन हुआ। इस 15 वर्षों में जिस समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार थी। पहले जो बिहार में अपराध होते थे उसको लालू यादव की सरकार में पुरस्कार मिलता था। आज एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार में अगर कहीं अपराध हो जाता है तो अपराधी पकड़े जाते हैं और उन्हें सजा भी मिलती है। राजद की सरकार थी। लालू-राबड़ी की सरकार थी, उस समय अपराधियों को संरक्षण मिलता था। आज अपराधियों को सजा मिलती है।

यह भी पढ़े : विजय चौधरी ने कहा- सहनी के पिता की हत्या बेहद ही दुखद, CM ने खुद की है बात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...